Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मोदी मोदी के नारों से गूंजा श्रीनगर का बख्शी स्टेडियम

  1. श्रीनगर। एक अर्से बाद कश्मीर वादी में एक बड़े सियासी जलसे से फिजां बदली नजर आई। दस साल बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर पहुंचे तो बड़ी तादाद में लोग उनके इस्तकबाल के लिए उमड़े। मोदी मोदी के नारों से बख्शी स्टेडियम गूंज उठा।
    धारा 370 के खत्म होने के बाद पहली बार कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विकसित भारत अभियान के अंतर्गत कृषि विकास परियोजनाओं के साथ देशभर के पर्यटन क्षेत्रों के विकास से जुड़ी 6400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे। इस यात्रा के दौरान 6400 करोड़ की करीब 54 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। धारा 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा बेहद उत्साहजनक रही। पीएम मोदी के आगमन को लेकर लोगों में उत्सुकता रही। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच बड़ी संख्या में लोग सुबह से पहुंचने लगे थे।
    कश्मीर के लोगों को अलग-अलग इंटरनेशनल नंबरों से कॉल आए और उन्हें धमकी देते हुए मोदी की रैली से दूर रहने के लिए कहा गया। इतना ही पत्रकारों को भी धमकी भरी कॉल आईं, जिसमें उन्हें प्रधानमंत्री के खिलाफ लिखने को कहा गया।
    अनंतनाग के कश्मीरी गायक इमरान अजीज ने पीएम मोदी के कश्मीर आगमन पर उनके एक गाना बनाया जो आज गूंजता रहा। उन्होंने अपना गाना पीएम मोदी को समर्पित करते हुए उम्मीद जताई है कि पीएम मोदी जम्मू कश्मीर के लोगों की समस्याओं को सुलझाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इमरान अजीज का कहना है कि मोदी विश्व स्तर पर प्रशंसित नेता हैं और उनके असाधारण नेतृत्व गुणों ने उन्हें अपने गीत के माध्यम से पीएम के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया।
Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *