शामली। शामली में हुई हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के हत्यारों की पहचान कर ली गई है। चारों हत्यारे हरियाणा के हिसार के रहने वाले है। एक गैंगस्टर के इशारे पर अंकित की हत्या की गई थी। यूपी STF सरगर्मी से हत्यारों की तलाश में जुटी है। यूपी STF के ADG अमिताभ यश खुद केस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
अंकित बालियान की हत्या के बाद मासूम शर्मा को धमकी दी गई है। गायक मासूम शर्मा को इंस्टाग्राम पर धमकी मिली है। सिंगर मासूम ने अंकित के साथ कई सॉन्ग बनाए हैं। अंकित की मौत पर मासूम ने बयान देकर उसकी मौत पर दुख जाहिर किया था। हत्या से एक दिन पहले मासूम ने अंकित से बात की थी। मासूम ने कहा कि कलाकारों को बहुत सारी धमकी आती रहती हैं। पुलिस अंकित के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करे।
इस बीच रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अंकित बालियान की हत्या की निंदा की है। 
Author: Taja Report
Post Views: 182

