फिरोजाबाद। शिकोहाबाद पुलिस ने होटल में हुई युवती की संदिग्ध मौत में युवती के प्रेमी राहुल उर्फ नितिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसने जन्मदिन के बहाने प्रेमिका को बुला कर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। घटना में सहयोग करने वाले उसके फरार साथी अभिषेक की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय अनुसूचित जाति की युवती रक्षाबंधन पर गुरुग्राम से अपने गांव फिरोजाबाद के नसीरपुर लौट रही थी। रास्ते में युवती प्रेमी के साथ होटल में रुक गई। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी विजेंद्र कॉलोनी, शिकोहाबाद निवासी राहुल ने बताया कि 26 अगस्त को उसका जन्मदिन था। इसके से बहाने उसने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था। वह 12वीं कक्षा तक राहुल के साथ ही पढ़ी थी, बीएससी बायो व नर्सिंग का सर्टिफिकेट कोर्स करने के बाद गुरुग्राम की ब्लिंकिट कंपनी में नौकरी कर रही थी। 26 अगस्त की शाम को गुरुग्राम से लौटते समय राहुल ने उसे घर जाने से रोक लिया। इसके बाद उसने अपने दोस्त अभिषेक, निवासी सलेमपुर, की मदद से मईयामई स्थित एक होटल में कमरा किराए पर लिया और अभिषेक को बाहर पहरेदारी के लिए बैठा दिया। उसने शक्तिवर्धक दवा का सेवन कर युवती के साथ दुष्कर्म किया। रात लगभग ढाई बजे जब उसने दोबारा दुष्कर्म का प्रयास किया, तो युवती ने इसका कड़ा विरोध किया। बौखलाकर राहुल ने युवती का सिर उठाया और उसे दीवार पर दे मारा, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने और दुष्कर्म के कारण अंदरूनी अंगों से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण युवती की हालत बिगड़ती चली गई।

