Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रक्षा बंधन पर उजड़ी परिवार की खुशियां, मासूम भाई बहन की मौत

मुजफ्फरनगर। रक्षाबन्धन पर राखी बांधने जा रहे  एक परिवार की खुशियां उजड़ गई। गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी कुलदीप अपनी पत्नी राखी और तीन बच्चों के साथ मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र के गांव अलमासपुर जा रहा था। गांव कवाल के पास हाईवे पर हादसे में उसके मासूम बेटे व बेटी की मौत हो गई। बाइक पर पांच लोगों के सवार होने के कारण उसे नियंत्रित नहीं किया जा सका।

जानसठ इलाके में पानीपत-खटीमा हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई। हादसा मीरापुर क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी कुलदीप के साथ हुआ। वे अपनी पत्नी राखी और तीन बच्चों कुलबीर (5), अभी (4) व दीपिका (3) के साथ बाइक पर सवार थे। परिवार मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र के गांव अलमासपुर की ओर जा रहा था। गांव कवाल के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। चिकित्सकों ने जांच के बाद अभी और दीपिका को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप, उनकी पत्नी राखी और बड़े बेटे कुलबीर का इलाज जारी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *