Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रक्षाबंधन पर 27 अगस्त को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा होगी

लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 के सशक्त नारी संकल्प को नई गति देते हुए उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी।

—–

मुजफ्फरनगर । जनपद के सोल्जर बोर्ड के मानेक्शा सभागार में रक्षाबन्धन का त्योहार मातृशक्ति को उपहार के अन्तर्गत जिला प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम जनपद द्वारा उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारम्भ किया गया।

प्रदेश के माननीय मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का सीधा प्रसारण जूपिटर हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से दिखाया गया। जिसका लाइव प्रसारण जनपद के सोल्जर बोर्ड के मानेक्शा सभागार में माननीय जन प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों तथा माता बहनों ने देखा। मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज रक्षाबन्धन के अवसर पर माता व बहनों के लिए यह सुविधाएं दी गई है, बहुत ही अच्छा काम किया है। उन्होंने सभी माताओं-बहनों को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सभी माता-बहनों एवं बेटियों के लिए रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे माताएं एवं बहनें आसानी से अपने भाइयों के पास जाकर उन्हें राखी बांध सकेंगी और रक्षाबंधन का पर्व उल्लास एवं सुरक्षित वातावरण में मना सकेंगी। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त से उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना अन्तर्गत निःशुल्क आजीवन बस यात्रा का लाभ मिलेगा। इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं प्रदेश में कहीं भी निःशुल्क आवागमन कर सकेंगी तथा प्रदेश के विभिन्न स्थानों की यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार माता-बहनों एवं बेटियों को लाभान्वित कर उनके सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है।

रक्षाबन्धन के उपलक्ष में स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा माननीय अतिथियों को रक्षासूत्र बांधकर स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित राखी गिफ्ट हैम्पर भेंट किये गये। इस अवसर पर महिला जनप्रतिनिधियों द्वारा  मन्त्री एवं अन्य गणमान्य को रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनाएं दी गयी तथा इस अवसर उपस्थित सभी को मिष्ठान एवं उपहार भेंट किये गये।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार की गरीमामयी उपस्थिति रही। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना शुभारम्भ कार्यक्रम की जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के शुभारम्भ के अवसर पर डा० वीरपाल निर्वाल, प्रशासक जिला पंचायत, श्रीमति सपना कश्यप माननीय सदस्य राज्य महिला आयोग, श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमति सुप्रिया पाल विधायक प्रतिनिधि मीरापुर विधानसभा, श्री संजय राठी राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष, बबीता राठी महिला जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल, श्रीमति कविता सैनी महिला जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उक्त आयोजन में शामिल रहे।

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना कार्यक्रम का संचालन डा० राजीव कुमार द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य विकास अधिकारी श्री कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह, उपायुक्त एनआरएलम के०एन० पाण्डेय के मार्गदर्शन में उपजिलाधिकारी जानसठ श्रीमति रश्मि लाम्बा, तहसीलदार जानसठ श्रीमति मोनिका चौहान,उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री प्रभात कुमार सिन्हा, वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी श्रीमति पूनम देवी, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग से यात्रीकर अधिकारी श्री राजेन्द्र श्रीवास्तव एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से जिला सम्नव्यक श्री आशिष द्विवेदी एवं सम्बन्धिक विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उक्त आयोजन को सफल बनाने में डिपो प्रभारी खतौली श्री आशीष कुमार, वरिष्ठ लेखाकार श्री हर्ष कुमार, कार्यालय सहायक प्रथम श्री अनुज त्यागी एवं श्री शुभम काकरान का योगदान रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *