Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सेलखडी और एसएमपी से बन रहा दस कुंतल नकली मावा नष्ट कराया, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। सेलखडी और एसएमपी नकली मावा बनाने की सूचना पर थाना छपार पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्यवाही में नकली मावा तैयार कर बेचने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10 कुंटल नकली मावा व नकली मावा तैयार करने की सामग्री तथा उपकरण बरामद किए हैं। मावा नष्ट करा दिया गया।

सूचना दी गयी कि थानाक्षेत्र छपार के अन्तर्गत कस्बा छपार में एक व्यक्ति द्वारा नकली मावा तैयार किया जा रहा है तथा मावा मण्डी मुजफ्फरनगर में सप्लाई किया जा रहा है। उक्त सूचना पर थाना छपार पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश दी गयी तथा मौके से नकली मावा का निर्माण कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 10 कुंटल नकली मावा तथा नकली मावा निर्माण करने की सामग्री ( 25 बोरे SMP Nandani Brand, वनस्पति घी 10 टिन, वनस्पति घी के 45 खाली टिन, इन्टेरिस्टेफाइड वेजिटेबल फैट 03 पैकेट, इसबगोल भुस्सी 15 पैकेट, सेलखडी पाउडर 30 किलोग्राम, हाइड्रो 01 किलोग्राम आदि) तथा उपकरण (01 बॉयलर, 02 बडी कडाही, 01 मिक्सर मशीन आदि) बरामद की गयी। तैयार 10 कुन्टल नकली मावे को नमूना लेकर मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम टिन्कु पुत्र चन्द्रभान निवासी छपार थाना छपार, मुजफ्फरनगर बताया गया है। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा कम लागत में नकली मावा तैयार किया जाता है तथा उसे मावा मण्डी में एक आढती के यहां पर विक्रय किया जाता है। आढती द्वारा उक्त मिलावटी नकली मावे को ऊंचे दामों पर बाजार में सप्लाई कर मुनाफा अर्जित किया जाता है जिसे हम आपस में बांट लेते हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *