मुज़फ्फरनगर 25 अगस्त /- शिवसेना / क्रांतिसेना से पिछले 30 वर्षो से जुड़े शैलेन्द्र विश्कर्मा की 19 अगस्त को ट्रेन से गिरने से हुई मौत के बाद आज गाँधी वाटिका में आयोजित शोक सभा में भारी जनसमूह ने उन्हें भावभानी श्रद्धांजलि अर्पित की, शिवसेना वेस्ट यूपी प्रमुख व क्रांतिसेना के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि शैलेन्द्र विश्कर्मा पार्टी कार्यकर्ता होने के साथ साथ सभी के परिवारिक सदस्य की तरह था, उसका जाना पार्टी के लिए बेहद कष्टकारी है उसके अविवाहित रहकर पार्टी के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जायेगा, शैलेन्द्र विश्कर्मा के निधन पर शिवसेना नेता व उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र आदरणीय एकनाथ शिंदे जी, राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल जी के अलावा सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद संजीव बालियान, उत्तरप्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,सपा के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, मुज़फ्फरनगर बुलेटिन के सम्पादक अंकुर दुआ जी, वरिष्ठ पत्रकार ऋषि राज राही जी शरद गोयल जी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पवार, लोकदल नेता संजय राठी, सहकारी बैंक डायरेक्टर हरेंद्र शर्मा, विहिप नेता सचिन सिंघल, हिन्दू शक्ति संघठन अध्यक्ष संजय अरोरा, शिवाजी सेना अध्यक्ष अर्चित आर्य, शिवसेना प्रदेश सचिव राजकुमार गिरी, क्रांतिसेना जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिला पूनम चौधरी, शिवसेना मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष गुड्डू सैनी, पूर्व बार संघ महासचिव अरुण शर्मा एड, बिजनौर शिवसेना जिलाप्रमुख चौधरी वीर सिंह, बुलंदशहर जिला प्रमुख सर्वेश राणा,संजय सक्सेना, व्यापारी नेता सचिन जैन, हिन्दू मोर्चा संस्थापक मनोज सैनी व डाक्टर योगेंद्र शर्मा, सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारीयों शिवसेना की सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता और मातृशक्ति की उपस्थिति रही शोक सभा का संचालन मंडल अध्यक्ष शरद कपूर शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा जिला महासचिव देवेंद्र चौहान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया


