लखनऊ। उत्तरप्रदेश कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव को स्वीकृत
•60 वर्ष के ऊपर महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा प्रस्ताव को मंजूरी
•लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को स्वीकृति
•60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा के लिए अनुमन्य होंगी
•करीब एक करोड़ से ऊपर की महिलाओं को मिलेगा लाभ,वोटर आईडी कार्ड,आधार कार्ड दिखाकर यात्रा किया जा सकेगा।
•रक्षाबंधन पूर्व महिलाओं को सीएम योगी की अध्यक्षता में उत्तरप्रदेश सरकार कैबिनेट का बड़ा उपहार
•250 इलेक्ट्रिक बसों(42 सीटर, 52 सीटर) को ₹425 की लागत से खरीदी को स्वीकृति
रक्षाबंधन पर उत्तरप्रदेश में पूर्व की भांति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 27,28,29 अगस्त को (27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक) परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा,महिलाओं को एक सहचर भी साथ लेकर यात्रा कर सकती हैं।


