मुजफ्फरनगर । थाना शाहपुर पुलिस द्वारा विद्युत तार चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश, दौराने पुलिस मुठभेड़ 05 शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक छोटा हाथी, 02 तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोका कारतूस 315 बोर व 03 चाकू नाजायज व 450 किलोग्राम एल्युमिनियम विद्युत तार, 150 किलोग्राम तार/केबिल विभिन्न प्रकार का व चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं।
12 अगस्त को विशाल कुमार वर्मा अवर अभियंता 33/11 केवी उपकेन्द्र कुटबा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि 5 अगस्त की मध्य रात्रि में शिवचरण पुत्र समय सिंह, निवासी ग्राम कुटबी के नाम से स्थापित है, उसके जोड़ से लगभग 260 मीटर एल.टी. ए.बी.सी. लाइन अज्ञात अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया है जिसके सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर मु0अ0सं0 231/26 धारा 136 विद्युत अधि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। 17 अगस्त को विशाल कुमार वर्मा अवर अभियंता 33/11 केवी उपकेन्द्र किनौनी मो थाना शाहपुर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि श्री किरण सिंह पुत्र पिरथी, निवासी किनौनी के नलकूप तक जाने वाली एसीएसआर के लगभग 1700 मीटर तार को दिनांक 16/17-08-2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर मु0अ0सं0 235/26 धारा 136 बिधुत अधिनियम थाना शाहपुर पर पंजीकृत किया गया। उपरोक्त दोनों घटनाओं के सफल अनावरण उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।
बीती रात थाना शाहपुर पुलिस गढी बहादुरपुर नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान ग्राम दुल्हैरा की तरफ से एक छोटा हाथी आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया गया। परन्तु उक्त छोटा हाथी चालक द्वारा छोटा हाथी को रोके बिना तेजी से चलाकर ग्राम गढी बहादुरपुर की तऱफ जाने वाली पक्की सडक पर तेजी से मोडकर भागने का प्रयास करने लगा। तेज रफ्तार होने के कारण छोटा हाथी छोटा अनियन्त्रित होकर टयूबवैल के किनारे खेत की डोल मे टकराने के बाद रूक गया। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर एक बारगी दविश देकर 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया तार, अवैध असलाह व चोरी करने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* सुऐब पुत्र नसीम हैदर निवासी ग्राम गढी मुझेडा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 21 वर्ष
*2.* सालिम उर्फ लीली पुत्र नसीम हैदर निवासी ग्राम चित्तौडा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 22 वर्ष
*3.* मुशब्बिर अब्बास पुत्र मौसम अली निवासी ग्राम चित्तौडा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 20 वर्ष
*4.* उजैर मेहन्दी पुत्र नजीर अहमद निवासी झाल चित्तौडा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 22 वर्ष
*5.* इरफान मलिक पुत्र इदरिश निवासी म0नं0 04 गली नम्बर 07 पूर्वी लक्ष्मी मार्किट थाना प्रीत विहार दिल्ली उम्र करीब 31 वर्ष
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि दिनांक 16/17.08.2026 तथा दिनांक 05.08.2026 की रात्रि में ग्राम किनौनी के जंगल से विद्युत तार चोरी की घटना कारित की थी। आज हम चोरी किये गये उक्त तार को यहां से ले जाने के लिए आये थे, तभी पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया। अभियुक्तगण द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा मुजफ्फरनगर के आस-पास के जनपदों में भी चोरी की घटनाएं कारित की गयी हैं।


