Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर ईडी ने राणा हॉउस से बरामद की 1 करोड़ से अधिक की धनराशि

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल करने और आगे पास करने के मामले में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और हरियाणा के फरीदाबाद में नौ ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई न्यू राना हाउस व सुधा स्टील गाजियाबाद से एक करोड़ की नकदी बरामद की गई है।

ईडी के मुताबिक, मामला मैसर्स जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इम्पोर्ट्स लिमिटेड से जुड़ा है। जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर बिना माल की वास्तविक आवाजाही के फर्जी चालान और ई-वे बिल तैयार कर फर्जी आईटीसी का सृजन और हस्तांतरण किया गया।

जांच में बड़े पैमाने पर कथित सर्कुलर लेनदेन, धनराशि की तेजी से कई स्तरों पर लेयरिंग और कई फर्जी अथवा अस्तित्वहीन संस्थाओं के माध्यम से नकद निकासी का पता चला है। ईडी के अनुसार, जीएसटी अधिकारियों की जांच में 9.63 करोड़ के फर्जी आईटीसी का लाभ उठाने और 10.28 करोड़ के आईटीसी को आगे पास करने की धोखाधड़ी स्थापित हुई है।

एजेंसी ने बताया कि इस कथित फर्जीवाड़े के कारण सरकारी राजस्व को गलत तरीके से नुकसान हुआ। यह नुकसान पीएमएलए के तहत अपराध से अर्जित आय यानी ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ की श्रेणी में आता है।

ईडी की तलाशी का उद्देश्य कथित अपराध से अर्जित आय का पता लगाना, इस नेटवर्क से लाभान्वित होने वाले अन्य लोगों की पहचान करना तथा फर्जी आईटीसी नेटवर्क से जुड़े दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्य जुटाना है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल कार्यालय की टीम ने जीएसटी धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में दो परिसरों से करीब 1.10 करोड़ रुपये की नकदी बरामद कर जब्त की गई। मुजफ्फरनगर में यह कार्रवाई न्यू राणा हाउस से जुड़ी बताई जा रही है।

एजेंसी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान सामने आने वाली जानकारियों और बरामद साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *