Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर गैंग रेप के आरोपी डाॅ सम्राट के चेले और भतीजे डाॅ आदिल के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, क्लिनिक सील, प्रॅक्टिस पर लगा बैन

*डा० मौ० आदिल के द्वारा यदि चिकित्साभ्यास की सूचना पायी जाती है तो, उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।*

_______________________

 

*मुजफ्फरनगर 23 अगस्त 2026 क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० इसम पाल ने संबंधित को नोटिस देते हुए बताया है कि उपमुख्य चिकित्साधिकारी से दूरभाष पर हुई वार्ता के कम में अवगत कराये गये प्रकरण एवं विभिन्न सोशल मीडिया से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर डा० मौ० आदिल, बी०ए०एम०एस० अल्फा क्लीनिक पंजीकरण संख्या DAUO/MZN/060 स्थित मिमलाना रोड, मुजफ्फरनगर के अपराधिक कार्य में संलिप्त होने के आरोप से विभाग में पंजीकृत चिकित्सकों की छवि धूमिल हुई है। उक्त का संज्ञान लेते हुए अग्रिम आदेशों तक डा० मौ० आदिल बी०ए०एम०एस० चिकित्सक को प्रदत्त जनपद स्तरीय पंजीयन निलम्बित करते हुए चिकित्साभ्यास पर पूर्णतः रोक लगायी जाती है। यदि डा० मौ० आदिल इस आदेश के जारी होने के पश्चात चिकित्साभ्यास करते पाये गये अथवा उनके द्वारा किसी प्रकार के चिकित्साभ्यास की सूचना पायी जाती है तो उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *