मुजफ्फरनगर। पचेड़ा रोड स्थित एक रिसोर्ट में पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री अनिल कुमार ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया।सम्मेलन में पूर्व सांसद संजीव बालियान की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया गया। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने पर जोर दिया।
परंतु मंत्री अनिल कुमार द्वारा विकास को पुरी तरह से अनदेखा किया हुआ है। मंत्री ने भले ही विकास को लेकर अपनी तारीफ में पूर्व मंत्री संजीव बालियान और कार्यकर्ताओं के सामने कसीदे पढ़े हो पर धरातलीय हकीकत कुछ और ही है। बात करे भोपा रोड से पचेंडा रोड को जोड़ने वाली बचन सिंह कॉलोनी की मैन रोड की तो मंत्री अपना कार्यकाल आगामी 2027 में पूरा कर रहे पर अभी तक इस रोड और नाले का निर्माण नहीं करा पाए हैं। चुनाव के समय मंत्री से पैसे लेकर कुछ छूटभया नेता जिनका कॉलोनी में वज़ूद नहीं वोट की बात करते हैं । मगर इस सडक और नाले के निर्माण को भूल जाते हैं क्योंकि चुनाव में उनकी जेब गर्म और उसके बाद उनके दिखने के भी लाले पड़ जाते हैं। ऐसे में नहीं लगता कि अनिल 2027 का चुनाव जीत पाएंगे क्योंकि बचन सिंह कॉलोनी ही पुरकाजी विधान सभा के प्रत्याशी के भविष्य का फैसला करती है। प्रमोद ऊँटवाल को भी इसी अनदेखी का खामियाजा भुगतना पडा था। तो ऐसे कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं विकास की जरूरत है।


