मुजफ्फरनगर । थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा फैक्ट्री से केबिल चोरी की घटना का सफल अनावरण कर मुठभेड़ एक अभियुक्त घायल सहित कुल 3 चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 2.70 लाख रुपये नगद, चोरी किया गया 8 बण्डल कॉपर केबिल (कीमत लगभग 2.24 लाख रुपये) तथा घटना में प्रयुक्त 01 औरा गाड़ी व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।
24 जून को थानाक्षेत्र मंसूरपुर में अम्बा शक्ति स्टील फैक्ट्री से कॉपर केबिल चोरी करने की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 305(क)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीमें गठित की गयीी थी। थाना मंसूरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त चोरी की घटना कारित करने वाले 05 बदमाश 01 सफेद रंग की ह्युंडई औरा गाड़ी में सवार होकर पुनः कोई घटना कारित करने की फिराक में आ रहे हैं जिनके पास पूर्व में चोरी किया गया माल भी है। सूचना पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के पास जीओ पेट्रोल पंप के सामने चेकिंग शुरु कर दी गयी। कुछ समय पश्चात मुजफ्फरनगर की तरफ से 01 सफेद रंग की ह्युंडई औरा गाड़ी आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया, परन्तु कार सवार नहीं रुके तथा गाड़ी को वापस मोड़कर सर्विस रोड से आम के बाग के बीच से जाने वाले कच्चे रास्ते पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी सवारों का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर जाकर उक्त गाड़ी कच्चा रास्ता होने के कारण कीचड़ में फंस गई जिस पर गाड़ी में सवार 05 बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश मौसीन पुत्र अल्लाह मेहर घायल हो गया जबकि 04 बदमाश मौके से भाग गए। थाना मंसूरपुर पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को मौके से तथा 02 अन्य बदमाशों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गए कॉपर केबिल के 08 बण्डल, 2.70 लाख रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त 01 ह्युंडई औरा गाड़ी तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. मौसीन पुत्र अल्लाह मेहर निवासी काठा थाना कोतवाली जिला बागपत। (घायल)
2. आसिफ पुत्र दिलशाद निवासी मौ0 मुगलपुरा कस्बा व थाना कोतवाली जिला बागपत।
3. मुस्तफा पुत्र इसामुद्दीन निवासी ग्राम काठा थाना कोतवाली जिला बागपत।


