मुजफ्फरनगर। थोड़ी देर की तेज बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। शहर की हर गली पानी में डूबी नजर आई।
शिव चौक, गोल मार्किट सहित शहर की कई कालोनियों मोहल्लो में बरसात का कई फुट तक पानी भर गया। भारी बारिश से जलभराव से शहर की निचली आबादियों व ग्रामीण क्षेत्रों व ग्रामीणों सहित आमजन जीवन अस्तव्यस्त होकर रह गया। बरसात लगातार जारी नगरपालिका और नगर पंचायतों के दावे फेल हो गये। नगर पालिका चेयरपर्सन व सभासद की बात की जाए वार्डों में जाने के लिए तैयार तक भी नहीं है।
Author: Taja Report
Views: 200


