Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर एसएसपी ने किया सहकर्मियों को शौर्य और कर्तव्यों के लिए सम्मानित

 

मुजफ्फरनगर। शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा का सम्मान, मुजफ्फरनगर पुलिस के पुलिसकर्मी प्रशंसा चिन्ह एवं सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है।

अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में नियुक्त पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ठ सेवा के लिये  पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह, सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है। आज दिनांक 21.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त पुलिसकर्मियों को  पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह, सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं पुलिस विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा गया कि यह सम्मान उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य एवं सेवाभाव का परिचायक है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार से पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दीं गयी।

*सम्मानित पुलिसकर्मियों का विवरण-*
*1.* थानाध्यक्ष  प्रमोद कुमार थाना भौराकलां,- शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)
*2.* है0का0 कपिल, पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय, -शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)
*3.* है0का0 प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय,-शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)
*4.* निरीक्षक  कमल किशोर थाना खतौली,- सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)
*5.* उ0नि0  योगेन्द्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय, – सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत)
*6.* उ0नि0  सन्दीप कुमार थाना नई मण्डी,- सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *