सहारनपुर। कमिश्नर रूपेश कुमार की अध्यक्षता में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मुजफ्फरनगर प्राधिकरण के संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित हुए इस अवसर पर बोर्ड सदस्य श्रीमोहन तायल ने मीनाक्षी पुरम जैसी पुरानी अनियोजित कालोनियों को नियोजित करने हेतू एवं नगर पालिका के सिक्मी दुकानदारों की समस्याओं को हल कर पात्र दुकानदारों को शीघ्र दुकान मिले ऐसा विषय उठाया गया जिसे तुरन्त स्वीकार करते हुए पास किया गया ।
इस अवसर पर कमिश्नर डॉक्टर रुपेश राय मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष, प्राधिकरण सचिव,मुजफ्फरनगर नगर पालिका की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, बोर्ड सदस्य मै स्वयं श्रीमोहन तायल , बोर्ड सदस्य श्री गजे सिंह प्रधान, बोर्ड सदस्य श्री शरद शर्मा एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 61


