Skip to main content

TR NEWS UP-UK

प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने जीते पदक,उत्कर्ष राठी को मिला स्वर्ण

लखनऊ। शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मंडल सहारनपुर के जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय, जनपद एवं मंडल का नाम रोशन किया।…

 

अंडर-14 वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों आर्यन एवं युग दहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।

 

इसके पश्चात अंडर-17 वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के खिलाड़ी रिहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया और अपने विद्यालय, जनपद एवं मंडल सहारनपुर का नाम गौरवान्वित किया।

 

वहीं अंडर-19 वर्ग में डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, जानसठ के खिलाड़ियों आर्यन कुमार एवं शरद सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।

 

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिक्षक श्री सत कुमार एवं कराटे कोच मनोज कुमार विशेष रूप से लखनऊ पहुंचे और प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। वहीं मुजफ्फरनगर से खेल प्रभारी श्री प्रमोद कुमार जी का खिलाड़ियों की तैयारी एवं प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए विशेष सहयोग रहा।

 

विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी।

 

इन खिलाड़ियों की सफलता ने मंडल सहारनपुर, जनपद मुजफ्फरनगर एवं होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा,डी ए वी इंटर कॉलेज जानसठ का गौरव बढ़ाया है।

अभी-अभी ताजा मिली खबरों के अनुसार प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कर्ष राठी ने जीता स्वर्ण पदक

मुजफ्फरनगर। अभी-अभी ताजा मिली खबरों के अनुसार बरला इंटर कॉलेज, बरला के प्रतिभाशाली विद्यार्थी उत्कर्ष राठी ने प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अंडर-17 के 54 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जनपद मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया।

 

उत्कर्ष की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *