Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बैंक मैनेजर पत्नी और बहन की हत्या कर आत्महत्या कर ली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ICICIBank की रिलेशन मैनेजर दिव्या मिश्रा की हत्या क़े बाद पति मानस ने बहन शीबा पर गोलियां बरसाकर उसकी हत्या क़े बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। डबल मर्डर क़े बाद सुसाइड की घटना से सनसनी फ़ैल गई। मानस वाजपेई व दिव्या की शादी 7 वर्ष पहले हुई थीं। एक वर्ष से दोनों अलग अलग रह रहे थे। तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। मानस वाजपेई वर्तमान में TheOfficialSBI में फिल्ड ऑफिसर क़े पद पर तैनात था। मृतका दिव्या मशहूर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। हत्या के बाद सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगा कर लिखा था- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है।

पुलिस ने बताया कि ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा और उनके पति मृतक मानव वाजपई के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हमलावर पति मानव पहले ICICI बैंक अकेला ही पहुंचा था, उसने पत्नी दिव्या मिश्रा से कुछ बात करने की कोशिश की, फिर पत्नी को बैंक के बाहर बुलाया। जिसके बाद महिला द्वारा ध्यान न दिए जाने पर हमलावर पति ने पत्नी को 2 गोलियां मार दीं और ऑटो में बैठकर वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद पति मानव वाजपई सीधे घर पहुंचा और कमरा बंद करके पहले बहन को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मौके पर थाना गोमतीनगर पुलिस के साथ डीसीपी, एडीसीपी मौजूद थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *