Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याण मनाया

मुजफ्फरनगर। पूरे भारत वर्ष में जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जी का श्रावण शुक्ल की सप्तमी तिथि को जैन अनुयायियों द्वारा मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाता है। भगवान पार्श्वनाथ जी को श्री सम्मेद शिखर जी के स्वर्णभद्र कूट से मोक्ष प्राप्त हुआ था। इसी श्रंखला में दिनांक 19 अगस्त दिन बुधवार को जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव नगर के सभी जैन मंदिरों के साथ श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर जैन नगर कृष्णापुरी में बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया गया। प्रात: काल से ही नगर के सभी जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा नित्य नियम श्री जी का पूजन , प्रक्षाल व शांतिधारा की गई। उसके बाद अष्ट द्रव्य से श्री जी की पूजा अर्चना की गई। सभी श्रद्धालुओं ने निर्वाण कांड पढ़कर भगवान पार्श्वनाथ जी के चरणों में लाडू अर्पण किया व महाआरती की।

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में भी भगवान पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बहुत ही भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही दूर दूर से आने वाले भक्तों का वहलना की पावन धरा पर तांता लगा रहा। इसी के साथ नगर के जैन औषधालय में विराजमान मुनि श्री १०८ अनुपम सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भी प्रेमपुरी स्थित जैन औषधालय में भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया जिसमें विगत 3 दिवसीय कल्याण मंदिर स्तोत्र का विधान किया गया जिसमें सैकड़ों जैन श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। नगर के अन्य सभी जैन मंदिर, जैन नगर, प्रेमपुरी, अबूपुरा, जैन मिलन विहार, नई मंडी, मुनीम कालोनी, सुरेन्द्र नगर, पारस एंक्लेव, द्वारका सिटी, महावीर चौक, अम्बा विहार, रेनबो विहार, नंद गांव आदि सभी जैन मंदिरों में भगवान पार्श्वनाथ के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पण कर मोक्ष कल्याणक महोत्सव बहुत ही श्रद्धा व भक्ति के साथ बहुत ही धूम धाम से एक पर्व के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश जैन ( गर्ग डूप्लेक्स),संजय जैन ( पारस टीमटी), मनोज जैन ( जैन मिलन विहार ), रोहित जैन (अप्पु),विप्लव जैन,(नावला वाले) आशीष जैन (सीए), अमित जैन (पारसनाथ हार्डवेयर),अरिहंत जैन, विभोर जैन (कवाल वाले) पवन जैन,आशीष जैन( बसेड़ा वाले), अजय जैन (जोला वाले),स्वदेश जैन, विवेक जैन विक्की, आशीष जैन (तावली वाले), अमित जैन, अनुज जैन ( नावला वाले), नवीन जैन (अम्बा) हर्षित जैन, सुनील जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *