मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना की शफीपुर पट्टी निवासी तीन बच्चों की मां को लेकर मारूफ नामक युवक के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मारूफ महिला को बुढ़ाना से अपने साथ लेकर चला गया, जिसके बाद परिजनों को पता चला तो परिजनों ने दोनों का पता लगाना चाहा। लेकिन शक के आधार पर मारूफ के परिवार के लोग महिला और युवक की तलाश में सहारनपुर के इमलिया गांव पहुंचे। जहाँ उन्होंने बुढ़ाना के निवासी मौलाना साकिर के साथ अभद्रता और मारपीट की लेकिन वही जब मौलाना के साथ मारपीट की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो मारूफ के परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों ने भी मारपीट कर डाली। मौलाना से अभद्रता के बाद मारूफ के परिजनों की पिटाई का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और अब वह सोशल मीडिया पर वायरल है। मामला अब बुढ़ाना थाने तक पहुंच गया है और पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इस मामले में लड़के पक्ष का कहना है जिस मौलाना के साथ अभद्रता और मारपीट हुई थी उसने ही दोनों को संरक्षण दिया था और इस बात को लेकर कहासुनी के बाद यह मामला हुआ।


