Skip to main content

TR NEWS UP-UK

उजाला बायो के पीएनजी उत्पादन प्लांट का ट्रायल उद्घाटन आईजीएल के इंडिया हेड ने किया

मुजफ्फरनगर। जनपद में उजाला बायो एनर्जी सोल्यूशन के फिनलैंड के सहयोग से राधारमण ग्रीन एनर्जी द्वारा वेस्ट से पीएनजी का उत्पादन करने वाले प्लांट का ट्रयल उद्घाटन जानसठ के निकट ढांसरी गांव में आईजीएल के इंडिया हेड कुमार शंकर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में कुमार शंकर के साथ आईजीएल के डायरेक्टर कमर्शियल मोहित भाटिया भी उपस्थित रहे। उजाला बायो एनर्जी सोल्यूशनके सीईओ डॉक्टर आलोक अग्रवाल ने बताया कि प्लांट में प्रतिदिन पांच टन पीएनजी का उत्पादन होगा। यह पश्चिम उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा प्लांट है, जिसमें हर प्रकार के कृषि वेस्ट, मैली तथा नगर निकायों के वेस्ट से पीएनजी का उत्पादन किया जाएगा। इसके साथ ही बायो फर्टिलाइजर भी उत्पादन किया जाएगा। उत्पादित पीएनजी आईजीएल के माध्यम से मुजफ्फरनगर तथा आसपास के जनपदों को सप्लाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक कंपनी के आठ प्रोजेक्ट सकौती, बडसू, शिकारपुर, चरथावल, पुरकाजी, अमरोहा, रामपुर, बरेली और सीतापुर में चल रहे हैं। बिंदल पेपर मिल में एक बड़ा प्रोजेक्ट जल्दी ही शुरू होने वाला है। कंपनी का अंबाला में एक पराली आधारित प्रोजेक्ट पहले से ही चल रहा है। मुजफ्फरनगर में ढांसरी का प्लांट मल्टी फीड टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिसमें तमाम तरह के वेस्ट को बायोगैस के रूप में उत्पादित किया जा सकेगा। इससे न केवल देश की ऊर्जा खपत में सहयोग मिलेगा, बल्कि विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी।
इस आयोजन में उजाला बायो एनर्जी सोल्यूशन के सीओओ नीरज कुमार सिंह तथा सीटीओ किरीट भाई प्रजापति के अलावा बिजनेस एग्जीक्यूटिव पलाश अग्रवाल तथा मीडिया हेड लवी अग्रवाल आदि का भी विशेष सहयोग कर रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *