मुजफ्फरनगर। महावीर चौक रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।
जयंत चौधरी के अपमान को लेकर रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज किया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा था कि “हम लोगों ने चवन्नी का रुपया बना दिया, तब भी हमें छोड़कर चले गए।”
Author: Taja Report
Post Views: 52


