Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्री राम कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया देश की आजादी का पर्व 

….यहां हर कदम कदम पर धरती बदले रंग, देश रंगीला है मेरा

छात्रों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति

मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज में देश की आजादी की 80 वीं वर्षगांठ पूरे हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। कॉलेज के सभी विभागों में डीन ने झंडोतोलन किया ओर झंडे की सलामी ली। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक सर्किल ऑफिस के डीजीएम डॉ.राजेंद्र पॉल ने अपने संबोधन में देश की स्वतंत्रता में अपना जीवन कुर्बान करने वाले वीर सपूतों को याद किया ओर कहा की हम सभी को आजादी के मायने समझने चाहिए। कैसे हमें अंग्रेजों से लड़कर आजादी मिली। इसके पहले मुख्य अतिथि डॉ. पॉल, विशिष्ट अतिथि, कॉलेज के चेयरपर्सन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, समर्थ प्रकाश अध्यक्ष प्रयत्न संस्था मुज़फ़्फ़रनगर, अनुराधा वर्मा श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमेन, एससी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के सचिव संकल्प कुलश्रेष्ठ, मुक्ता कुलश्रेष्ठ, प्रगति कुलश्रेष्ठ, असद फारूकी, अंजु चौधरी, कोषाध्यक्ष, देवेन्द्र चौधरी, डॉ पुरूषोत्तम आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अनटोल्ड स्टोरी की प्रस्तुति

इस अवसर पर समर्थ प्रकाश एवं अनुराधा वर्मा द्वारा श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ के जीवन, संघर्ष एवं शैक्षिक क्षेत्र में उनके योगदान पर आधारित विशेष एक्सक्लूसिव इंटरव्यू “अनटोल्ड स्टोरी” भी प्रस्तुत की गई । इस विशेष प्रस्तुति के माध्यम से डॉ. कुलश्रेष्ठ के व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को रेखांकित किया गया।

रंगा रंग कार्यक्रमो की प्रस्तुति

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने “भारत माता की वंदना”समूह नृत्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। वहीं इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, वाणिज्य, लॉ, बायोसाइंस, होम साइंस, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एवं एम.बी.ए. विभाग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य मंचन प्रस्तुत किए। “ऐ वतन मेरे वतन”, “तेरी मिट्टी”, “जय हो” तथा “ऐ मेरे वतन के लोगों” जैसे देशभक्ति गीतों पर विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम के अंत में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ का 76 वां जन्मदिवस पूरे श्रीराम परिवार द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित अतिथियों एवं कॉलेज परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, दूरदर्शी सोच एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन को स्मरण किया।अपने संबोधन में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने शिक्षा को राष्ट्रनिर्माण की आधारशिला बताते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी एवं परिश्रम को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने सभी अतिथियों, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के पदाधिकारियों, सभी डीन, विभागाध्यक्षों, प्रवक्ताओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. सौरभ मित्तल, प्रवीण कुमार, हेड ऑफिस,श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. गिरेन्द्र गौतम, ललित कला विभाग के निदेशक डॉ. मनोज धीमान, डीन एकेडमिक्स डॉ. विनीत कुमार शर्मा, डीन कंप्यूटर एप्लीकेशन निशांत राठी, श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की डीन डॉ. सुचित्रा त्यागी, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार, श्रीराम पॉलिटेक्निक के निदेशक डॉ. अश्वनी, प्रवेश समन्वयक नीतू सिंह, डॉ. रीतु पुंडीर, एचआर अतुल वर्मा, असद फारुकी सहित सभी डीन, विभागाध्यक्ष एवं प्रवक्तागण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन शगुन सोनी एवं हुरैन खान ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *