Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्री राम कॉलेज में हरियाली तीज पर डांस, संगीत ओर मनोरंजन का तड़का 

मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम हरे – हरे परिधान में सजी महिलाएं, हाथों में हरी – हरी चूड़ियां ओर चेहरे पर मुस्कान मौका था श्री राम कॉलेज ( ऑटोनॉमस) में हरियाली तीज पर आयोजित कार्यक्रम का। लेक्चर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ना पढ़ाने की आज चिंता ओर नाही कोई अन्य काम, सिर्फ ओर सिर्फ ढेर सारी मस्ती। कार्यकम की शुरुआत सभी ने एक दूसरे को हैपी हरियाली तीज बोलकर की। इसके बाद डांस, संगीत ओर कई अन्य मस्ती भरे कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया। हिंदी फिल्मों के पुराने तीज आधारित गानों पर महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए ओर खुब धमाल काटा।

गॉसिप का भी तड़का

एक ओर जहां कई महिलाएं डांस ओर मस्ती में मशगूल थी। वहीं कई गॉसिप करते दिखी। कोई कह रहा था की मिसेज वर्मा की साड़ी कितनी सुंदर है तो किसी ने मिस वर्मा के इयर रिंग की तारीफ़ की। किसी ने कहा का ओ इस प्रोग्राम को लेकर बहुत एक्साइटेड थी।

टीकी चाट का जायका

डांस ओर संगीत के बीच कई खाने के स्टॉल पर भांति भांति के व्यंजनों का जायका लेते दिखी। किसी ने चाट के स्वाद का आनंद उठाया तो किसी ने गोलगप्पे का। कुछ खाते हुए सेल्फी भी लेना नहीं भूली। कुछ तो एक दूसरे से यह कहते देखी गई की लास्ट टाइम आपने फलाने डिश का स्वाद नहीं चखा था, इस बार तो स्वाद लेना नहीं भूले। बीच बीच में हंसने की आवाजें भी आती।

इनकी रही मौजूदगी

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. प्रेरणा मित्तल ( प्रिंसिपल), डॉ. नीतू सिंह ( नामांकन कॉर्डिनेटर), डॉ. रीतु पुंडीर( कल्चरल कॉर्डिनेटर), ईशा अरोरा (कॉर्डिनेटर एडमिशन), डॉ. पूजा तोमर ( डीन, बेसिक साइंस), डॉ. बुशरा अकील, शिवानी शर्मा, स्नेहा लता गर्ग कई विभागों के फेकल्टी मेंबर मौजूद थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *