Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर हरिद्वार घूमने जा रहे पांच दोस्तों के साथ बारिश के चलते हादसा में एक की मौत, चार घायल

मुजफ्फरनगर। मूसलाधार बारिश के बीच भयानक हादसा हो गया। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव पाल के सामने अनियंत्रित कार खजूर के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक गुरुग्राम निवासी यश 30 वर्षीय की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार युवक घायल हो गए।

ये भयंकर हादसा रविवार तड़के चार बजे हुआ। गुरुग्राम के स्पोर्ट विलेज सेक्टर-2 निवासी यश अपने साथी विवेक, दिल्ली के वसंतकुंज निवासी मोहित, अनिल, विशाल के साथ वैगनआर कार से गुरुग्राम से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। जब वह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव पाल के सामने पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े खजूर के पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कार में सवार पांचों युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने यश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल विवेक को हायर सेंटर रेफर किया गया। जबकि अन्य घायलों को सीएचसी में ही उपचार दिया गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा है। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता था, वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने के लिए निकला था। सीओ खतौली रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि हादसे के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *