Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

रामपुरहाट (पश्चिम बंगाल)। रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दफ्तर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, रामपुरहाट में उनके आवास के पास स्थित टीएमसी के स्थानीय कार्यालय में रविवार सुबह जब लोग पहुंचे, तो उन्होंने डॉ. आशीष बनर्जी का शव पंखे से लटकते हुए देखा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पास के अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *