मुजफ्फरनगर। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर गुडविल सोसायटी मुजफ्फरनगर द्वारा ‘एक शाम शहीदों के नाम’ रंगारंग कार्यक्रम बहुत हर्ष और उल्लास के साथ स्थानीय तुलसी पार्क में आयोजित किया गया! इसकी अध्यक्षता गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने की तथा कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे जिनका माला तिरंगा पटका, तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,वही अशोक कंसल पूर्व विधायक भीमसेन कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल भाजपा नेता श्री मोहन तायल बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे! आयोजक के रूप में होतीलाल शर्मा (सचिव) राजेंद्र साहनी (कोषाध्यक्ष) आलोक स्वरूप संयोजक के रूप में उपस्थित रहे! कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार समाज और राष्ट्रीय को विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों को दिशा देने वाले और निस्वार्थ भाव से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले भाई बहनों को प्रतीक चिन्ह पटका और फूलों का हार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिनके क्रियाशील भाव से योग के क्षेत्र में सुरेंद्र पाल, संगीत के क्षेत्र में श्रीमती विनीता गोयल,कला के क्षेत्र में श्रीमती आरती शर्मा, तथा चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ.श्रीमती विनीता जैन जी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं! वही माधव संगीत कला केंद्र के बच्चों ने देश भक्ति गीत नृत्य कला दिखाकर सबका मनमोहन लिया, संगीत के क्षेत्र में अनुज जी ने अपना विशेष योगदान दिया! अपने व्यक्तित्व मे जहां सुरेंद्र अग्रवाल जी ने कहा की देश और दुनिया मैं भारत का स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है इसके लिए यह जरूरी है कि हम सब एकजुट होकर अपनी एकता को बनाए रखें, राज्य मंत्री कपिल अग्रवाल ने यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मे कुशल कार्य प्रणाली की सरहाना की, इस अवसर पर शिवचरण गर्ग उपेंद्र बंसल विनोद संगल अरुण गोयल अशोक सिंघल बीएम गुप्ता इं. लोकेश चंद्रा पीके गुप्ता सतीश मित्तल प्रवेश गुप्ता प्रवीण कुछल शिशुकांत गर्ग श्री कृष्ण अग्रवाल सुनील गोयल उमेश गोयल विशाल गर्ग पुष्पेंद्र अग्रवाल दिनेश बंसल अरविंद मित्तल अवनीश मोहन तायल बृजमोहन डीके राठी भंवर सिंह कीमती लाल जैन मधुसूदन गर्ग मुकेश अरोड़ा मुनेश सिंघल आरके मलिक राहुल शर्मा रामवीर सिंह सुभाष वर्मा विशाल कलरा अजय सिंघल विपुल भटनागर अतुल गर्ग इंजीनियर राजेंद्र गोयल महेश गर्ग शिवकुमार संगल राजीव प्रवीण कुमार आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे!


