Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने शहीदों और विस्थापितों को किया नमन, मौन जुलूस निकाला 

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर गांधी वाटिका, गांधी कॉलोनी से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान हुई त्रासदी, विस्थापन और असंख्य लोगों की पीड़ा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि विभाजन विभिषिका दिवस पर आयोजित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा तथा जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल रहे। दोनों नेताओं ने विभाजन विभीषिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के विभाजन की त्रासदी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा और असंख्य परिवारों ने अपनों को खोया। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें इतिहास की उस पीड़ा को याद करने के साथ-साथ देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित को सर्वोच्च रखने की प्रेरणा देता है।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि आज आवश्यकता है कि नई पीढ़ी को देश के विभाजन के समय की परिस्थितियों और उसके दुष्परिणामों से अवगत कराया जाए, ताकि भविष्य में समाज में वैमनस्य और विभाजन की परिस्थितियां पैदा न हों। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, प्रदीप सैनी, पुरुषोत्तम गौतम, जगदीश पांचाल, गीता जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता व शरद ने संचालन किया।

कार्यक्रम में पंजाबी समाज के लोगों को सम्मानित किया गया, जिसमें सरदार त्रिलोक चंद गंभीर, कस्तूरी लाल मलिक, बोधराज वाधवा, सरदार कुलदीप सिंह चावला, विष्णु अनेजा एडवोकेट, जगदीश वाधवा, कस्तूरी लाल नारंग, रमेश साईजी, राज खन्ना, चंद्रशेखर शर्मा, हरबंस लाल अरोरा, जुगल किशोर ग्रोवर, जगदीश बिंद्रा आदि बुजुर्गों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से

प्रवीण खेड़ा, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, अंजली चौधरी, आंचल तोमर, सचिन पावटी, श्वेता कौशिक, शरद शर्मा, सुनील दर्शन, संजय गर्ग, प्रमेश सैनी, रविकान्त पाल, जोगेन्द्र गुर्जर, ममता अग्रवाल, सुरेन्द्र कश्यप, दिनेश पुंडीर, विनित चौहान, अमरजीत गुर्जर, रक्षित नामदेव, लवी विकल, पुरोहित उटवाल, अरुण शर्मा, पंकज महेश्वरी तथा सर्वेश कुमार त्यागी, अमित पटपटिया, सतीश कुकरेजा, अमरजीत सिंह गंभीर, रजत वर्मा, ललित कुमार, विजय वर्मा, ललित गई, पंकज अपवेजा

सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभाजन की विभीषिका में जान गंवाने वाले लोगों तथा विस्थापन का दंश झेलने वाले परिवारों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। इसके पश्चात गांधी वाटिका से एक मौन जुलूस निकाला गया, जो गांधी कालोनी की विभिन्न गलियों से होता हुआ वापस गांधी वाटिका पर संपन्न हुआ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *