देहरादून । एक बार फिर बुधवार को उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सूत्रों के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है।
बता दें कि भूकंप के झटके पिथौरागढ़ में बुधवार को सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। इससे उनके चेहरे पर दहशत नजर आई। हालांकि किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
Author: Taja Report
Post Views: 14

