Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिव चौक पर किया तिरंगा वितरित

मुज़फ्फरनगर । भारत की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में शिव चौक पर भव्य तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, सभासद, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी उपस्थित जनों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित करते हुए देशवासियों से “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत का तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान, करोड़ों स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय बलिदान, त्याग, समर्पण और राष्ट्र गौरव का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज जब भारत स्वतंत्रता के 80 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर रहा है, तब प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने घर, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर पूरे सम्मान और गौरव के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा एवं समर्पण का परिचय दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा “हर घर तिरंगा” अभियान देश में राष्ट्रीय चेतना, एकता और देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।राज्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन अमर वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का स्मरण करने का पावन अवसर है, जिन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्र के लिए समर्पित कर भारत को स्वतंत्रता दिलाई। आज का भारत विश्व पटल पर नई ऊँचाइयों को छू रहा है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सभासदों एवं कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को तिरंगा वितरित करते हुए स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के साथ मनाने तथा प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प लिया। शिव चौक परिसर पूरे समय “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिन्द” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा, जिससे सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, जितेंद्र कुच्छल, दीपक मित्तल, ममता अग्रवाल, अंजलि चौधरी, राधे वर्मा, रेखा वर्मा, शलभ गर्ग, नन्द किशोर पाल, प्रवीण खेड़ा, हरेन्दर पाल, अमित वत्स, सुनील चौधरी, सभासद प्रशांत चौधरी, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, मोहित मलिक, रविकांत शर्मा, शोभित गुप्ता, हिमांशु गोयल, अनुज पच्चीसिया, हरीश व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *