Skip to main content

TR NEWS UP-UK

टाउन हाल से शिव चौक, अंसारी रोड, मालवीय चौक तक लहराया तिरंगा, जनपद में दिखा देशप्रेम

मुजफ्फरनगर । जनपद में हर घर तिरंगा अभियान- 2026 के तहत आज तिरंगा यात्रा रैली का भव्य आयोजन किया गया। टाउन हॉल से एमएलसी श्रीमती वंदना वर्मा ब्लॉक प्रमुख चरथावल श्री अक्षय कुंडीर, विधायक मीरापुर प्रतिनिधि श्री अमरपाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने तिरंगा यात्रा रैली को वंदे मातरम गायन के साथ रैली को रवाना किया गया। रैली में अधिक संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, अध्यापक- अध्यापिकाओं, प्रधानाचार्य, अधिकारी गण जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा रैली नगर पालिका टाउन हॉल से प्रारंभ होकर शिव चौक अंसारी रोड मालवीय चौक से होकर वापस पहुंचकर एमएलसी श्रीमती वंदना वर्मा की अध्यक्षता में समापन किया गया। इस अवसर पर एमएलसी वंदना वर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान-2026 को 09 अगस्त से 17 अगस्त तक गौरव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद मुख्यालय के साथ-साथ तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी आयोजित किए जा रहे है। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। ब्लॉक प्रमुख चरथावल श्री अक्षय कुंडीर, माननीय विधायक मीरापुर प्रतिनिधि श्री अमरपाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री हरिकेश यादव, डीसी एनआरएल एम श्री के एन पांडेय, जिला उप क्रीडा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह यादव,अपर सूचना अधिकारी श्री नरसिंह, जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर तथा जनप्रतिनिधियों ने स्वयं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर रैली में शामिल हुए। मुख्य विकास अधिकारी ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा रैली में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा। तिरंगा यात्रा रैली में जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव कुमार एवं भारत भूषण जी द्वारा किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *