Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर । राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन किया।अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह प्रत्येक भारतीय के सम्मान, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की पहचान है। हमें सदैव तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जन-जन तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचा रहा है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के उद्घोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।यह तिरंगा यात्रा विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ा मंडल, केशव मंडल, नई मंडी मंडल एवं हनुमत मंडल में आयोजित की गई, जहां मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी यात्राओं में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, कार्यक्रम संयोजक श्रीमोहन तायल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, विकास पंवार, विशाल गर्ग, सुनील दर्शन, शरद शर्मा, संजय गर्ग, विजयी प्रजापती, ममता अग्रवाल, सचिन त्यागी, विपुल त्यागी, यशपाल पंवार, दीपक मित्तल, प्रवीण खेड़ा, नंदकिशोर पाल, अमित शास्त्री, प्रशांत गौतम, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, अमित पटपटिया, मोनाली पँवार, शालब गर्ग, हिमांशु गोयल, राधे वर्मा, मनोज पांचाल, अमित सुधा, चमन वाल्मिकी, ललित वाल्मिकी, सुशील गोयल एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर राष्ट्रध्वज का सम्मान बढ़ाएं तथा देशभक्ति का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाएं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *