मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा गौकशी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को दौराने पुलिस मुठभेड घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 तमंचे, 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।
क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री सुनील कुमार तथा थाना प्रभारी नई मण्डी श्री आनंद देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस व एसओजी टीम द्वारा कार्यवाही की गई। वादी द्वारा थाना नई मण्डी को तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात द्धारा गौवंश का सिर क्षत-विक्षत अवस्था मे पचैंडा रोड पर एडीआई फर्नीचर के सामने नाले के बगल में डाला गया है। प्राप्त तहरीर के आधार थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 390/26 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया था जिसकी जाँच व आवश्यक कार्यवाही/अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम गठित की गयी। आज दिनांक 12.08.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्रापत हुई कि उपरोक्त गौकशी के मुकदमे से सम्बन्धित 03 व्यक्ति पचैंडा रोड से ग्राम नसीरपुर जाने वाले रास्ते पर निर्माणधीन मकान मे छिपे बेठे है। जिनके पास अवैद्य असलाह भी है जल्दी की जाए तो पकडे जा सकते है । इस सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस व एसओजी टीम पचैंडा रोड से ग्राम नसीरपुर जाने वाले रास्ते पर निर्माणधीन मकान पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर मकान में छिपे लोग पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए खेतों की तरफ भागने लगे। थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की घेराबंदी की गयी तथा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 अभियुक्त घायल हो गये। घायल अभियुक्तों को प्राथमिक उपचार देते हुए नाम पता पूछा गया तो उन्होने अपना नाम 1.जीशान उर्फ कल्लू पुत्र मकसूद निवासी इमरान कालोनी थाना सिविल लाईन जनपद मु0नगर 2.फरमान पुत्र पप्पू निवासी उपरोक्त बताया। इस दौरान 01 अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु काम्बिग की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कार0 315 बोर व 02 खोखा कार0 315 बोर बरामद किये गये। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पातल में भर्ती कराया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा वैधानिककार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता-*
1.जीशान उर्फ कल्लू पुत्र मकसूद निवासी इमरान कालोनी थाना सिविल लाईन जनपद मु0नगर
2.फरमान पुत्र पप्पू निवासी उपरोक्त


