Skip to main content

TR NEWS UP-UK

चोरी की आठ बाइकों समेत दो शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चोरी के 02 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके के कब्जे/निशादेही से विभिन्न राज्यों/स्थानों से चोरी की गयी 8 मोटरसाइकिल, 01 फर्जी नम्बर प्लेट व 4000 रुपये नगद बरामद किए हैं।

03 अगस्त को अज्ञात चोर अभियुक्तगण द्वारा थानाक्षेत्र सिविल लाइन के एसडी मार्किट से मोटरसाइकिल चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0 210/26 धारा धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा दिनांक 03.08.2026 को ही अज्ञात चोर अभियुक्तगण द्वारा साईं हास्पिटल के पास से एक मोटरसाइकिल को चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0 211/26 धारा धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त दोनों अभियोगों के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु थाना सिविल लाइन पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था। दिनांक 11.08.26 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि जिन अज्ञात अभियुक्तगण एस डी मार्केट व साई हास्पिटल से मोटरसाई किले चोरी की थी वह उसी चोरी की मो0सा0 को लिये संधावली अण्डरपास के पास किसी घटना को करने की फिराक में खडे है यदि जल्दी की जाये तो मय चोरी की मो0सा0 के पकडे जा सकते है। इस सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो मुखबिर द्वारा बताया गया कि संधावली अण्डरपास के बराबर मे कच्चे रास्ते पर जो मोटरसाईकिल खडी है जिस पर दो लड़के बैठे है जिनकी पीट हमारी तरफ है यही वह दोनो लडके हे जिन्होने शिव चौक के पास एस डी मार्केट के गेट के सामने से मोटरसाईकिल चोरी की थी और यह वही चोरी की मोटरसाईकिल है और मुखबिर चला गया । पुलिस टीम सिखलाये तरीके से आगे बढी तथा आवश्यक बल प्रयोग कर मौके से ही दोनो अभियुक्तों 1. जावेद उर्फ सबलू पुत्र इरशाद कुरैशी

निवासी ग्राम कवाल थाना जानसठ मु0नगर 2. आशमौहम्मद उर्फ आशू पुत्र मुंतियाज निवासी ग्राम छछरौली थाना ननौता सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्गण की निशादेही से चोरी की गयी 06 अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता-*

*1.* जावेद उर्फ सबलू पुत्र इरशाद कुरैशी निवासी ग्राम कवाल थाना जानसठ मुजफ्फरनगर

*2.* आश मौहम्मद उर्फ आशू पुत्र मुंतियाज निवासी ग्राम छछरौली थाना ननौता सहारनपुर

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0 213/26 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/345(3) बीएनएस थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर ।

 

*बरामदगी का विवरण-*

▪ 08 अदद चोरी की मोटर साईकिल अलग अलग मॉडल की

▪ 01 फर्जी नम्बर प्लेट

▪ बाईक चौरी के 4000/- रूपये

अभियुक्तगण द्वारा बताया कि हम दोनो व हमारे तीसरे साथी के द्वारा दिनाक 16.07.2026 को कोर्ट रोड पर अम्बेडकर मुर्ती के पास से दोपहर के समय मो0सा0 नं0- UP12AK 5079, होन्डा लिवो ब्लैक कलर चोरी की थी तथा इसके बाद दिनांक 02.08.2026 को ही शिव चौक के पास एस डी मार्केट के सामने से एक और मोटरसाईकिल स्पलैण्डर प्रो नं0- UP12AE7011 रात्रि को चोरी की थी। ये दोनो मोटरसाईकिले हम लोगो ने नम्बर प्लेट हटाकर 8000-8000 मे बेच दी थी जिनके हम नाम पते नही जानते है। जिसके पैसे हम तीनो ने आपस मे काम के हिसाब से बाट लिये थे। आज हम दोनो से आपने जो पैसे बरामद किये है यह वही चोरी की मोटरसाईकिलो की बिक्री के बचे पैसे है। इसके अलावा भी हम लोगो ने मुजफ्फरनगर से ही दिनांक 02.08.2026 को एक मोटरसाईकिल लाल रंग की सुपर स्पलैण्डर नं0 UP12AL7562 साई हास्पिटल सर्कुलर रोड से चोरी की थी तथा एसडी मार्किट से पेशन प्रो UP12L 6636 चोरी की थी जो हमसे आज बरामद हुई है। इसके अलावा अन्य मोटरसाईकिले भी हम तीनो ने अलग अलग जगह यमूनानगर हरियाणा, रुडकी, व चण्डीगड ,नोएडा से भी चोरी कर रखी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *