बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र के शिवलोक कॉलोनी में प्रेमी द्वारा चार बच्चों की मां शादीशुदा प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से 17 वार किए।
बताया गया है कि बेबी का गांव के ही अजीत से अवैध संबंध था। वह देर रात प्रेमी अजीत से मिलने पहुंची थी। अजीत किराए के मकान में रह रहा था। बताया गया है कि किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्साए प्रेमी अजीत ने प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और आरोपी प्रेमी अजीत को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार बुलंदशहर में 42 साल के प्रेमी ने 38 साल की प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस पहुंची तो आरोपी प्रेमिका के शव के पास बैठा मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शादीशुदा प्रेमिका पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं थी। मंगलवार रात 10 बजे आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और अपने परिवार को छोड़कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। प्रेमिका नहीं मानी तो नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से अवैध संबंध था। आरोपी की पत्नी 3 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। मृतक महिला पति बर्तन की छोटी सी फैक्ट्री चलाता है और उसके के 4 बच्चे हैं।


