मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम बधाईकलां, सार्वजनिक शौचालय के पास एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र करीब 40–45 वर्ष है।
हुलिया: रंग सांवला, कद करीब 5 फुट 5 इंच, हल्की दाढ़ी व मूंछ, काले व सफेद बाल। मृतक के ऊपरी शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। गले में काले रंग का धागा तथा सफेद रंग का नैकर (शॉर्ट) पहना हुआ था। शरीर पर “Rani” नाम का टैटू/निशान भी बना है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा वह उसे पहचानता हो तो थाना चरथावल मुजफ्फरनगर को तत्काल सूचित करें।
📞 थाना चरथावल: 9454404063
📞 उ0नि0 परविन्द्र सिंह: 7248201871
Author: Taja Report
Post Views: 104


