Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एनकाउंटर मे मारा गया अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी 50 हज़ारी मोनू

 

बुलंदशहर। जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र में गांव छपरावत के पास स्वाट टीम व पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ मे 50 हज़ार ₹ का इनामी मोनू मारा गया। एनकाउंटर मे 2 SHO की बुलेटप्रूफ जैकेट मे गोली लगी हैँ।

मोनू पुत्र राकेश के बारे मे पुलिस का दावा हैँ की वह साइको था। उसने वैर स्टेशन से 11 वर्ष की लड़की को किडनेप किया। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी। केस के खुलासे के बाद वह पुलिस के रडार पर था। जैसे ही पुलिस से उसका आमना सामना हुआ.. वह ढेर हो गया।

इससे पूर्व वह बरेली व अलीगढ के रेलवे स्टेशन पर भी कई वारदात कर चुका था।

मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम में तैनात उपनिरीक्षक संदीप कुमार और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार भी घायल हुए। वहीं गुलावठी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा और सिकंदराबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिसकर्मियों के साथ तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर बदमाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बदमाश की पहचान मोनू पुत्र राकेश, निवासी फतेहपुर जादौन, थाना चोला, बुलंदशहर के रूप में हुई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *