मुजफ्फरनगर। पुलिस के साथ मुठभेड़ में प्रेमिका के पति तालिब की गंडासे से हत्या करने वाला हाशिम पैर में गोली लगने से घायल। पुलिस ने हाशिम के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। तालिब की हत्या का CCTV वीडियो भी वायरल हुआ था। बुढ़ाना के मंदवाड़ा रोड पर हुई मुठभेड़ के बाद CO गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी सुभाष अत्रि और कस्बा चौकी प्रभारी ललित कसाना की टीम ने हत्यारोपी को दबोचा है।
बुढ़ाना की सफीपुर पट्टी स्थित ससुराल आए वेल्डर नसीम उर्फ तालिब (28) की पत्नी के प्रेमी आसिम ने गंडासे से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ 17 वार कर हत्या कर दी थी। दोनों के बीच सुबह घर के बाहर कहासुनी हुई थी, इसके बाद हमला किया गया। मृतक की पत्नी मीना और उसके पड़ोसी प्रेमी हासिम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट के मोहल्ला लखीपुरा के रहने वाले नसीम उर्फ तालिब (28) की शादी बुढ़ाना की नई बस्ती चांद मस्जिद के पास मोहल्ला सफीपुर पट्टी की मीना के साथ साल 2022 हुई थी। नसीम सूरत गुजरात में वेल्डर और बिजली का काम करता था। मीना और आसिम के अवैध संबंध के कारण दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिस कारण लंबे समय से मीना अपने मायके में रह रही थी।


