मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्रान्तर्गत गंगनहर के अलकनंदा घाट पर पुलिस द्वारा संचालित कांवड़ शिविर का किया गया निरीक्षण, शिवभक्त श्रद्धालुओं से संवाद कर जानी कुशलक्षेम एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के थानाक्षेत्र खतौली अन्तर्गत गंगनहर स्थित अलकनंदा घाट पर पुलिस द्वारा स्थापित एवं संचालित कांवड़ शिविर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिवभक्त श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सम्मान के लिए पुष्पवर्षा की गई तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा कांवड़ शिविर में शिवभक्त श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही भोजन, पेयजल, पेय पदार्थ एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, पर्याप्त पेयजल तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं निरंतर उपलब्ध कराई जाएं तथा शिविरों में व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं मानक के अनुरूप बनाए रखी जाएं।*
शिविर में उपस्थित शिवभक्त कांवड़ियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी गई तथा यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा स्वयं श्रद्धालुओं को भोजन एवं पेय पदार्थ वितरित किए गए तथा उनकी सुरक्षित एवं सकुशल यात्रा की कामना की गई। श्रद्धालुओं द्वारा पुलिस की व्यवस्थाओं एवं सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की गई।*
*✅पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के साथ संवेदनशील, विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही शिविरों में साफ-सफाई, पेयजल, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।*
*✅पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह के निर्देशन में परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनों जनपदों में श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है।*


