Skip to main content

TR NEWS UP-UK

Vidio उत्तराखंड के युवक ने बना दी उडने वाली कार

https://youtube.com/shorts/yk6osMhxeE0?si=qFIDxx3LrdeMaQhQ

अल्मोड़ा। जिले के एक युवा इनोवेटर ने उडने वाली कार बनाकर पर्सनल एयर मोबिलिटी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
जागेश्वर धाम के पास स्थित कफलीखान गांव के रहने वाले रवि टम्टा ने अपने स्टार्टअप ‘हापिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड’ के तहत विकसित किए गए पूरी तरह इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल (Electric Flying Vehicle-EFV) ‘HAPIDA SKYNeX’ के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया है। इस सफलता को भारत में उड़ने वाली व्यक्तिगत इलेक्ट्रिक गाड़ियों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पारंपरिक फ्लाइंग मशीनें जहां एविएशन फ्यूल या अन्य ईंधनों पर निर्भर रहती हैं, वहीं HAPIDA SKYNeX को पूरी तरह इलेक्ट्रिक तकनीक पर विकसित किया गया है। यह वाहन जीरो टेलपाइप एमिशन के साथ संचालित होता है, जिससे पर्यावरण पर इसका नकारात्मक प्रभाव बेहद कम पड़ता है। स्टार्टअप का उद्देश्य भारत में टिकाऊ, सुरक्षित और आधुनिक पर्सनल एयर ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देना है। HAPIDA SKYNeX अभी शुरुआती प्रोटोटाइप चरण में है। इसे व्यावसायिक उपयोग के लिए कई तकनीकी परीक्षणों और संबंधित नियामक संस्थाओं की मंजूरी से गुजरना होगा। इसके बावजूद सफल उड़ान भारत में एडवांस्ड एयर मोबिलिटी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं और भारतीय स्टार्टअप्स की क्षमता को दर्शाती है। HAPIDA SKYNeX अभी शुरुआती प्रोटोटाइप चरण में है। इसे व्यावसायिक उपयोग के लिए कई तकनीकी परीक्षणों और संबंधित नियामक संस्थाओं की मंजूरी से गुजरना होगा। इसके बावजूद सफल उड़ान भारत में एडवांस्ड एयर मोबिलिटी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं और भारतीय स्टार्टअप्स की क्षमता को दर्शाती है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *