हरिद्वार। पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर कुंडधार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बोलेरो वाहन करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में अफजाल पुत्र अकबर सूफी (49), उनकी पत्नी शब्बो (40), बेटी अन्नाविया (3), बेटे शादाब (14) और गुफरान पुत्र अकबर (34) की मौत हुई है। सभी मृतक लक्सर क्षेत्र के रायपुर जीतपुर गांव के रहने वाले थे।
हादसे में अरमान पुत्र अफजल गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल को निकालकर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा ।
Author: Taja Report
Post Views: 21

