Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कांवड़ियों के भेस में चोरी करने वाले दो युवकों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। छद्म नाम एवं छद्म वेश धारण कर कांवड़िया बनके श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार, थाना खालापार पुलिस ने मात्र 08 घंटे में चोरी के 02 अभियोगों का सफल अनावरण किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये 08 मोबाईल फोन भिन्न भिन्न कम्पनी के, 01 काला पीठ्ठू बैग, 01 आधार कार्ड व 01 पैन कार्ड की फोटो कापी, 700 रूपये नगद, 01 बडा जैक, डिश/केबिल का तार व 01 अदद चाकू बरामद किया गया।

05 अगस्त को  नरेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र सोनपाल निवासी जटपुरा थाना पिलखुआ जनपद हापुङ द्वारा थाना खालापार पर तहरीर देते हुए बताया कि वह हरिद्वार से कांवड लाते समय मिनाक्षी चौक पर जूस की दुकान पर बैग रखकर (जिसमे आई0डी0 व दोस्तो के मोबाईल व 2000 रुपये ) जूस पीने लगे, इसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा बैग को चोरी करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खालापार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 138/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । दिनांक 05.08.2026 को ही वादी श्री निजाम पुत्र अब्दुल रजाक निवासी फात्मा मस्जिद वाली गली किदवईनगर थाना खालापार जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खालापार पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से बडे वाहन मे प्रयोग होने वाला जैक तथा डिस की केबल/तार को चोरी करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीरे के आधार पर थाना खालापार पर मु0अ0सं0 137/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोगों के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू अलग – अलग स्थानो पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये व मुखबिर मामूर किये गये। जिसके क्रम में दिनांक 05.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर शामली बाईपास रोड वहलना पुल के नीचे अन्डर पास से 1. बिलाल पुत्र नज्जू उर्फ नजाकत निवासी फात्मा मस्जिद वाली गली मौ0 किदवईनगर थाना खालापार जनपद मु0नगर 2. असगर पुत्र अजमल निवासी मोरसदर थाना कोतवाली जनपद मेरठ को गिरफ्तार करते हुए उक्त अभियोगों का 8 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 08 मोबाईल फोन भिन्न भिन्न कम्पनी, बडा जैक, डिश/केबिल का तार, काला पीठ्ठू बैग ,01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड की फोटो कापी व 01 अदद नाजायज चाकू एवं 700 रूपये नगर बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता-*

*1.* बिलाल पुत्र नज्जू उर्फ नजाकत निवासी फात्मा मस्जिद वाली गली मौ0 किदवईनगर थाना खालापार जनपद मुजफ्फरनगर (उम्र करीब 22 वर्ष)

*2.* असगर पुत्र अजमल निवासी मोरसदर थाना कोतवाली जनपद मेरठ (उम्र करीब 35 वर्ष)

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 08 अदद मोबाईल फोन भिन्न भिन्न कम्पनी

✔️ 01 अदद काला पीठ्ठू बैग

✔️ 01 आधार कार्ड व 01 पैन कार्ड (छायाप्रति)

✔️ 700 रूपये

उपरोक्त सभी सामान थाना खालापार पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 138/2026 धारा 303(2) बीएनएस, 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित है)

 

✔️01 अदद बडा जैक व डिश/केबिल का तार (थाना खालापार पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 137/2026 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित)

✔️01 अदद नाजायज चाकू

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम दोनों ने दिनांक 05.08.2026 को छद्म नाम एवं छद्म वेश धारण कर कांवडिया बनाकर मिनाक्षी चौक के पास जूस दुकान से एक कांवडियो का काले रंग का बैग चुराया था जिसमे हमे 06 बडे टच मोबाईल व 02 छोटे किपैड  मिले थे जो आपको हमारी तलाशी से मिले है जिनको हम दोनो नेफोन आपस मे बाट लिया था साथ ही बैग मे नगद 2000/- रूपये मिले थे जिनको हमने 1000 – 1000 रूपये आपस मे बाट लिया था, चोरी के कुछ पैसे हमने खाने पीने में खर्च कर दिये थे। इसके बाद हम दोनो ने रात को ही एक घर मे चोरी की थी जहाँ से हमने एक कट्टा डिश/केबिल तार का व एक कट्टा जिसमे लोहे का जैक था चुराया था। बरामद चाकू के बारे में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि यह चाकू हम लोग अपनी सुरक्षा व लोगों को डराने धमकाने के लिए रखते है। चोरी किया गया सामान हम बेचने के लिए वहलना पुल के पास घूम रहे थे की तभी पुलिस ने हमे पकड लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *