Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर शारदेन स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग की त्रिदिवसीय योग कार्यशाला संपन्न, शिक्षकों ने लिया “स्वस्थ मन, स्वस्थ समाज” का संकल्प

मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय योग एवं तनाव मुक्ति कार्यशाला का आज समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ योग शिक्षिका एवं समाजसेवी डॉ. नीलम राय द्वारा किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि  संजय कुमार वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), मुजफ्फरनगर उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा उनका पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया।

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नीलम राय का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर किया गया। अंतिम दिन डॉ. नीलम राय जी ने शिक्षकों को सुदर्शन क्रिया, गहन ध्यान तथा कृतज्ञता अभ्यास कराया।

 

उन्होंने कहा, “यदि हमें अपने जीवन और समाज को ऊँचा उठाना है, तो पहले अपने विचारों और स्वास्थ्य को ऊँचा उठाना होगा। योग हमें अंदर से मजबूत बनाता है। एक शिक्षक का मन शांत होगा, तभी वह राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।” उन्होंने अध्यापकों को अनुशासन, सकारात्मक सोच और सेवा भाव अपनाने की प्रेरणा भी दी।

कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। कई अध्यापकों ने बताया कि मात्र तीन दिनों में ही उन्हें तनाव में कमी महसूस हुई, नींद बेहतर आने लगी तथा वे स्वयं को अधिक ऊर्जावान और एकाग्र महसूस कर रहे हैं।विद्यालय के डायरेक्टर  विश्वरत्न  एवं प्रधानाचार्या  धारा रतन ने डॉ. नीलम राय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “उनके मार्गदर्शन से पूरे विद्यालय का वातावरण सकारात्मक एवं ऊर्जावान बना है। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।”

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन द्वारा डॉ. नीलम राय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग एवं ध्यान करने तथा “स्वस्थ मन, स्वस्थ समाज” के संकल्प को अपने जीवन में अपनाने का प्रण लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *