Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर जानसठ रोड स्थित शेरनगर शिव मंदिर में 42वें कांवड़ सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित  शिव मंदिर में गुरुवार को 42वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि महंत अर्जुन नाथ, महंत श्याम नाथ, पूर्व विधायक संगीत सोम एवं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय मिश्रा, अंकुर दुआ, सुनील तायल, दीपक सोम, विजय शुक्ला, इलम सिंह गुर्जर, शलभ गुप्ता, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, चन्द्र प्रकाश शर्मा एवं बलविंदर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन तरुण मित्तल ने किया। शिविर की व्यवस्थाओं में पुनीत वशिष्ठ, नोमैश शर्मा एवं अमित शास्त्री सहित समस्त सेवाभावियों का सराहनीय योगदान रहा। पिछले 42 वर्षों से यह सेवा शिविर निरंतर भोले बाबा के भक्तों की निस्वार्थ सेवा का अनुपम उदाहरण बना हुआ है। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए 24 घंटे भोजन, जलपान, विश्राम, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पुण्य सेवा कार्य के आयोजक विनोद शर्मा, विजय प्रताप सिंह, मामचंद, किरणपाल एवं समस्त सेवा टीम बधाई एवं साधुवाद के पात्र हैं। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे सभी सेवाभावियों को स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध रखें तथा सभी शिवभक्तों की यात्रा मंगलमय एवं सुरक्षित बनाएँ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *