Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नकली बीड़ी बनाने वाले को गिरफ्तार कर माल बरामद किया

मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पुलिस टीम द्वारा नकली बीडी बनाने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में बनी व अधबनी बीडी, लेबर आदि बरामद की है ।

वादी निवासी जेपी टोबाको प्रोडेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ओ/1/38 फर्स्ट फ्लोर सीराक प्लाजा पैरामाउंट टुलिप दिल्ली रोड, सहारनपुर द्वारा थाना रतनपुरी पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि अभियुक्त रितेश पुत्र जिले सिंह निवासी ग्राम सठेडी थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कम्पनी के सम्पत्ति चिन्ह का प्रयोग कर टार्जन बीडी, टेलीफोन बीडी, 502 पताका बीडी का नकली ब्रांड तैयार कर व मूल्यवान दस्तावेज फर्जी रूप से तैयार कर कापीराइट एक्ट का उलंघन कर बीडी को तैयार कर बाजार में बेचने का कार्य किया जा रहा है। थाना रतनपुरी पर मु0अ0स0 123/2026 धारा – 318(4)/345(3)/349/350(2) बीएनएस व 63 कापीराइट एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा अभियुक्त को 24 घण्टे के अंदर उसके मसकन से गिरफ्तार कर कब्जे से 06 बोरे जूट के जिनमें प्रत्येक बोरे में 160 बन्द पुडे बीडी के अखबार की पैकिंग किये हुये, 01 लाल बोरा लूज बन्डल पताका 502 बीड़ी का, 01 बोरा हरे रंग का जिसमें 106 पुडे पताका 502 बीडी के तैयार माल, 01 बोरा पीले रंग का जिसमें टार्जन बीडी, पताका 502 बीडी के पंच लेबल व झिल्ली बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रितेश पुत्र जिले सिंह निवासी ग्राम सठेडी थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर बताया गया है।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *