Skip to main content

TR NEWS UP-UK

ओवर स्पीडिंग करते 8 रोडवेज बसों सहित 14 वाहनों के चालान

 

मुजफ्फरनगर । ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर का विशेष अभियान, 14 वाहनों के चालान किए

श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 04.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात नगर श्री राधा रमण एवं प्रभारी श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मंडी क्षेत्र में ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान ओवर स्पीडिंग करते पाए गए 14 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 08 रोडवेज बसें भी शामिल हैं। अभियान का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा आमजन एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

*जनसंदेश-* यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर जनपदवासियों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि-

1. यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुँचें।

2. शराब पीकर वाहन न चलाएं।

3. वाहन चलाते समय धैर्य एवं सतर्कता बरतें।

4. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

5. तीन सवारी बैठाकर वाहन न चलाएं।

6. निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।

मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि आपकी थोड़ी-सी सावधानी किसी की जान बचा सकती है। सुरक्षित रहें, यातायात नियमों का पालन करें और कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *