मुजफ्फरनगर। चरथावल सीएचसी में कथित रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
चरथावल सीएचसी में रिश्वतखोरी का आरोप, स्टाफ नर्स का कथित वीडियो वायरल हो रहा है । चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एक बार फिर विवादों में है। प्रसूता के परिजनों से ₹5,100 की मांग करने और ₹2,100 लेते हुए एक स्टाफ नर्स का कथित वीडियोवायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कथित वीडियो सामने आने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच और सख़्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Author: Taja Report
Post Views: 101


