रुड़की। कांवड़ मार्ग पर बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक दूसरे हादसे में दो कांवड़िए घायल हो गए।
बताया गया है कि बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों सडक पर गिरे और सिर में गंभीर चोट आने के बाद दोनों की मौत हो गई। सोमवार सुबह हुए हादसे में मरने वालों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गयी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Author: Taja Report
Post Views: 485

