Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर वसुंधरा रेजिडेंसी वेलफेयर एसोसिएशन को सौंपा गया कॉलोनी का आधिकारिक हैंडओवर

मुजफ्फरनगर । वसुंधरा कॉलोनी के साइट ऑफिस पर 2 अगस्त 2026 को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में वसुंधरा कंपनी के डायरेक्टर्स, अमित चौधरी एवं रोहित चौधरी ने कॉलोनी का आधिकारिक हैंडओवर वसुंधरा रेजिडेंसी वेलफेयर एसोसिएशन को सौंप दिया।

बैठक में बताया गया कि वसुंधरा रेजिडेंसी वेलफेयर एसोसिएशन का पंजीकरण सोसायटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम-1860 के तहत 28 जुलाई 2026 को सहारनपुर में विधिवत कराया जा चुका है। इसके बाद अब कॉलोनी के रखरखाव, विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पूरी तरह से एसोसिएशन को सौंप दी गई है।

कंपनी प्रबंधन ने घोषणा की कि आज से ही कॉलोनी का मेंटेनेंस चार्ज एसोसिएशन द्वारा लिया जाएगा तथा साफ-सफाई, सुरक्षा, बिजली, पानी, पार्क, सड़क, स्ट्रीट लाइट सहित सभी सामुदायिक सुविधाओं के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी भी समिति निभाएगी।

बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कॉलोनी के समुचित विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा सभी निवासियों के सहयोग से बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

एसोसिएशन के पदाधिकारी, अध्यक्ष: प्रमोद मित्तल, उपाध्यक्ष: जीत सिंह तोमर, उपाध्यक्ष: संदीप कुमार गुप्ता, सचिव: रणवीर सिंह, उप सचिव: आदित्य कुमार, उप सचिव: सोमपाल, कोषाध्यक्ष: अजय कुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य, विनीत कुमार स्वामी, अरुण कुमार चौधरी, पंकज श्रीवास्तव, पंकज कुमार, गौरव पवार, धनंजय कुमार, सुशील कुमार, जितेंद्र कुमार वर्मा, उमेश कुमार, बैठक के दौरान कंपनी प्रबंधन और एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने हैंडओवर से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। कॉलोनीवासियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब स्थानीय समिति के माध्यम से विकास कार्य और जनसुविधाओं का संचालन अधिक प्रभावी और पारदर्शी ढंग से किया जाएगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *