Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

*जब तक न्याय नहीं मिलेगा भूख हड़ताल जारी रहेगी. मोनिका सिंह*

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के धरने में भाजपा समर्थक द्वारा हमला व दुर्व्यवहार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जिला मुख्यालय पर जारी रही।

डॉ मोनिका सिंह ने भूख हड़ताल को समर्थन देने पहुंच रहे क्षेत्रीय लोगों व सपा पदाधिकारियों, कार्यकर्तओं का इस संघर्ष में साथ देने के लिए आभार जताते हुए कहा कि सपा के धरने में पहुंचकर हमला व महिला कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज न करना पूरी तरह अन्याय है हमलावर की सुनियोजित हरकत धरने में अड़चन पैदा करके माहौल खराब करने की थी जब तक हमलावर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं होती उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। भूख हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे प्रमुख सपा नेता साजिद हसन, सपा नेत्री प्रभा यादव, भाकियू नेत्री सोनिया सैनी,सपा नेता सुमित पंवार बारी, डॉ इसरार अल्वी एडवोकेट, सपा अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष हनीफ अंसारी एडवोकेट,सपा महानगर उपाध्यक्ष सलमान त्यागी,सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक,रिजवान मुजफ्फर ने कहा कि सपा के धरने में हमला व महिला कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा समर्थक पर कार्यवाही न होने पर धरना भूख हड़ताल को व्यापक करते हुए संघर्ष तेज किया जाएगा।

भूख हड़ताल को अधिवक्ताओं व अनेक सामाजिक संगठन के नेताओं ने भी समर्थन दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *